गौ सेवा:

गौ सेवा हेतु एक विशाल गौशाला का निर्माण यहाँ पर किया गया है | यहाँ पर करीब 40 दुधारू गाय एव १ सांड सदैव ही रहते है | चारे के लिए एक गोदाम भी बना हुआ है | खुले में चरने के लिए खेत है | गायों के गोबर का खाद बनाने के लिए एक कम्पोस्ट मशीन भी लगाई गई है जिसकी क्षमता करीब 100 किलोग्राम खाद प्रतिदिन बनाने की है | एक छोटी मशीन सूखी पत्त्तियो को चूरा बनाकर खाद में मिलाने के लिए भी उपलब्ध है | गाय का शुद्ध दूध वृद्धाश्रम, साधकों एवं आश्रम वासियों मे वितरित किया जाता है |