जयपुर स्थित

प्रेम निकेतन आश्रम :

जयपुर स्थित “प्रेम निकेतन आश्रम”, मानव सेवा  संघ , वृन्दावन के अन्तर्गत संचालित एक इकाई है |  प्रेम निकेतन आश्रम ,जवाहर सर्किल की बाहरी परिधि  पर आश्रम  मार्ग  व  बी 2  बाईपास  के मध्य में स्थित है| यह आश्रम 1957 से संचालित है

संचालित सेवा प्रवृतियों का विवरण :

  • आश्रम परिसर  में सिंचाई के लिए पानी की  आवश्यकता को पूरा करने के लिए एसटीपी प्लांट(STP Plant) से संशोधित पानी को उपयोग में लिया जाता है | इस  हेतु आश्रम परिसर में ही प्लांट का निर्माण किया गया है |
  • गोबर से खाद बनाने के लिए कम्पोस्ट  उपकरण(Compost Plant) भी आश्रम में  लगा हुआ है |

 

 

  •  बिजली   की खपत  बचाने  के लिए सौर ऊर्जा  के उपकरण  एव  बोरिंग से पानी निकालने  के लिए सौर पैनल लगाए गए है  | इसी प्रकार वृद्धाश्रम , अस्पताल  व स्कूल में बिजली की बचत  कर कार्बन फुटप्रिंट(Carbon footprint) को काफी सीमा तक कम किया गया है |
  • वर्षा सरंक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (Rain water harvesting system) भी यहाँ पर विकसित किया गया है , जिससे जल  स्तर का पुनर्भरण होता रहता है |
  • साथ ही पानी की बचत के लिए ड्रिप सिचाई पद्धति(Drip Irrigation) का भी यहाँ पर उपयोग किया जा रहा है |  किसी भी प्रकार के केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग यहाँ नहीं होता है | सभी उत्पाद पूर्णतः आर्गेनिक होते है | सब्जियाँ  काफी मात्रा में उगाई जाती है और वृद्धाश्रम , साधना आश्रम की आवश्यक्ता की अधिकांश पूर्ति यहीं से हो जाती है |